पंजाब में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक परिवार में शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। जैसे ही पिता ने अपनी बेटी को डोली में बिठाकर ससुराल के लिए विदा किया और थोड़ी देर बाद दुल्हन के पिता की मौत हो गई। 

कपूरथला. पंजाब में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक परिवार में शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। जैसे ही पिता ने अपनी बेटी को डोली में बिठाकर ससुराल के लिए विदा किया और थोड़ी देर बाद दुल्हन के पिता की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी को विदा करते ही पिता की मौत
दरअसल, ये घटना पंजाब के कपूरथला जिले में शुक्रवार शाम सामने आई है। जहां एक 60 वर्षीय अमरजीत कुमार की बेटी की शादी थी। विवाह की सारी रस्में हो चुकी थी। दुल्हन को भी घरवालों ने डोली में बैठाकर ससुराल के लिए रवाना कर दिया था। इसके बाद बेटी के घरवाले भी अपने घर जाने के लिए निकल गए। लेकिन अमीरजीत की कार जैसे ही मैन रोड पर पहुंची कि सामने से आ रही एक बस ने कार को टक्कर मारी दी। जिसमें मौके पर दुल्हन के पिता अमीरजीत की मौत हो गई।

एक्टीडेंट के बाद कार के उड़ गए परखच्चे
हुआ यूं कि कार बस से टकराने के बाद असंतुलि होकर एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में बैठ चार लोग घायल हो गए। लेकिन इस हादसे में अमरजीत की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बस वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।