चंडीगढ़ से सटे इलाकों में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान। छोटे-छोटे बच्चों पर कर रहे हमला। नगर निगम की लापरवाही को लेकर CM से शिकायत। 

चंडीगढ़. चंडीगढ़ से सटे पंचकूला(हरियाणा) में एक कुत्ते द्वारा 4 साल की लड़की पर अटैक करके बुरी तरह नोंचने का मामला सामने आया है। मामला कुछ दिन पुराना है। बच्ची का पीजीआई में इलाज चल रहा है। ऐसे ही एक अन्य मामले में सेक्टर-2 स्थित माजरी चौक पर भी एक कुत्ते ने 6 साल की चांदनी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे पर बुरी तरह काट लिया। बच्ची की आंख पर ज्यादा घाव होने से जीएमसीएच-32 रेफर किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इलाके में कुत्तों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है। कुछ संगठनों ने इसे लेकर हरियाणा के सीएम से नगर निग की शिकायत की है। आरोप है कि नगर निगम इस ओर गंभीरता से काम नहीं कर रहा है। 

हालांकि अनन्या को एक पालतू कुत्ते ने काटा है। इसलिए उसके परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते। डॉक्टरों के मुताबिक, अनन्या को ठीक होने में अभी वक्त लगेगा।