पंजाब पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने कुख्यात गैंगस्टर सुख भिखारीवाल को दुबई में अरेस्ट किया गया है। यह क्रिमिनल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने लगा था। वो ISI के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग करता था। उसे भारत को सौंप दिया गया है। जानिए कौन है ये किलर...

चंडीगढ़. भोली सूरत के पीछे भी कोई अपराधी छुपा हो सकता है, इसे देखकर समझा जा सकता है। यह है पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर सुख भिखारीवाल। यह लंबे समय से पंजाब पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था। यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग करवाता था। गैंगस्टर को दुबई में अरेस्ट किया गया। बाद में उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एयरपोर्ट पर सौंप दिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि इससे पूछताछ में कई अहम राज़ सामने आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2012 में किया था पहला अपराध...
इस गैंगस्टर का असली नाम सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख उर्फ सोनी है। यह पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव भिखारीवाल का रहने वाला है। इसलिए इसके नाम के पीछे भिखारीवाल जुड़ गया। गैंगस्टर ने फरवरी 2012 में गुरदासपुर जिले के थाना तिब्बड़ में एक हत्या की कोशिश की थी। इसके 4 महीने बाद ही एक मर्डर को अंजाम दिया।

इस तरह बढ़ता गया अपराध की दुनिया में...
गैंगस्टर का नाम 2017 में नाभा जेल ब्रेक में भी सामने आया था। सुख भिखारीवाल ने अपने साथी गैंगस्टर विक्की गौंडर के अलावा ज्ञान खरलांवाल, हरी चठ्ठा मजीठिया, गोपी के साथ मिलकर पेशी से लौट रहे दूसरे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह सूबेदार और सुखचैन सिंह जट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह ड्रग्स तस्करी भी करता था। नाभा जेल ब्रेक के बाद इसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। यह पंजाब पुलिस के लिए मोस्ट वॉन्टेड नंबर-1 हो गया था।

नेताओं में बैठाता था डर
सुख ने फरवरी 2020 में शिवसेना नेता हनी महाजन पर अपने गुर्गों से गोलियां चलवाई थीं। इसमें महाजन तो बच गए, लेकिन उनके पड़ोसी अशोक कुमार की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि सुख के संपर्क आतंकी हैप्पी PHD से हैं। हैप्पी खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स KLF का सरगना था। ये लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

कई मामले दर्ज

सुख पर 19 मामले दर्ज हैं, इनमें 8 हत्याओं के हैं। इनमें 16 अक्टूबर को तरनतारन के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या भी शामिल है। सुख पहचान छुपाकर दुबई में रह रहा था। उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी। पगड़ी पहनने लगा था। पिछले महीने दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के बाद सुख के दुबई में होने की जानकारी मिली थी।