गुरुदासपुर जिले के रहने वाले रमण कुमार ने शादी के ही दिन अपनी होने वाली पत्नी को धोखा दे दिया। दोनों का लगभग 6 साल तक अफेयर चला था। इसके बाद लड़का और लड़की के परिवार इस शादी के लिए राजी हुए थे। शादी 29 सितंबर तय हुई। लेकिन दूल्हा शादी के दिन दुल्हन को लेने ही नहीं पहुंचा। 

गुरदासपुर. (पंजाब) कहते हैं अगर कोई किसी से प्यार करता है तो उसके साथ जिंदगी भर जीने मरने की कसमें खाता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी लव स्टोरी के बारे में जहां एक लड़के ने लड़की से 6 साल तक प्यार किया और जब शादी तय हुई तो वह बारात ले जाने की जगह गायब हो गया और दुल्हन मंडप में इंतजार करती रही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की के घरवाले दूल्हे का करते रहे इंतजार
दरअसल गुरुदासपुर जिले के रहने वाले रमण कुमार ने शादी के ही दिन अपनी होने वाली पत्नी को धोखा दे दिया। दोनों का लगभग 6 साल तक अफेयर चला था। इसके बाद लड़का और लड़की के परिवार इस शादी के लिए राजी हुए थे। शादी 29 सितंबर तय हुई। लेकिन दूल्हा शादी के दिन दुलहन को लेने ही नहीं पहुंचा। जब लड़की का परिवार बारात का इंतजार करते-करते थक गया तो उन्होंने लड़के और उसके परिवार वालों को संपर्क किया पर सभी का फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

दुल्हन के पिता ने थाने पहुंचकर सुनाई अपनी कहानी
वर पक्ष से सभी का फोन स्विच ऑफ आने के बाद लड़की के परिवार वाले थाने पहुंचे और मामले के लेकर शिकायत दर्ज कराई। लड़की के परिवार ने बताया कि 28 सितंबर को दोनों की सगाई हुई थी । 29 सितंबर को शादी समारोह तय हुआ था, पर लड़का और उसके घरवाले धोखा देकर फरार हो गए है।

परिवार सहित गायब है दूल्हा
थाना सिटी के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने दूल्हे के घर में छापामारी की थी, पर दूल्हा परिवार सहित गायब है। उसके घर में ताला लगा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।