दुबारा छुट्टी नहीं मिलने से तनाव में जी रहे  सीमा सुरक्षा बल(BSF)के एक जवान की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो झपकी आने पर गाड़ी से गिर गया था। जवान मार्च में एक महीने की छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। बताते हैं कि घर पर उसके पड़ोसी मां-बाप को परेशान कर रहे हैं। जवान इसीलिए दुबारा घर जाना चाहता था। मरने से पहले जवान ने एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

गुरदासपुर, पंजाब. सोशल मीडिया पर वायरल हुए फौजी के एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। इस जवान की संदिग्ध दुर्घटना में मौत हो गई। वो दुबारा छुट्टी नहीं मिलने से तनाव में जी रहा था। पूर्ण सिंह सीमा सुरक्षा बल(BSF) में था। बताया जा रहा है कि वो झपकी आने पर गाड़ी से गिर गया था। जवान मार्च में एक महीने की छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। बताते हैं कि घर पर उसके पड़ोसी मां-बाप को परेशान कर रहे हैं। जवान इसीलिए दुबारा घर जाना चाहता था। मरने से पहले जवान ने एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वो अपनी जान को खतरा बता रहा था। मंगलवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सेना के उच्च अधिकारी इस मामले की जांच करा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मां-बाप की फिक्र को लेकर चिंता में था
पूर्ण सिंह यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला था। वो बीएसएफ में 89 बटालियन स्वीपर की पोस्ट पर सेवारत था। इस समय उसकी ड्यूटी भारत-पाक सीमा पर स्थित शिकार माछियां हेडक्वार्टर पर थी। पूर्ण सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा है। परिवार अलीगढ़ में ही रहता है। बटालियन के उसके साथियों ने बताया कि पूर्ण सिंह के मां-बाप अपने पड़ोसियों से परेशान हैं। उनके साथ मारपीट भी करते हैं। पूर्ण सिंह इसी बात को लेकर तनाव में था। वो महीनेभर की छुट्टी से मार्च में ही ड्यूटी पर लौटा था। लेकिन दुबारा छुट्टी मांग रहा था। बताते हैं कि मंगलवार को जब वो गाड़ी से बटालियन के हेडक्वार्टर आ रहा था, तभी झपकी आने से गाड़ी से नीचे गिर पड़ा। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। इससे उसकी मौत हो गई। थाना कोटली सूरत मल्ली के प्रभारी अवतार सिंह कंग ने बताया कि पूर्ण सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया था।

मुझे मारने का प्लान बनाया जा रहा है
पूर्ण सिंह का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें वो कहते सुना गया कि उसे कोई मारने का प्लान बना रहा है। वो अपने मां-बाप से मिलने की इच्छा भी जता रहा था। डीआईजी राजेश शर्मा ने कहा कि वायरल मीडियो को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, माता-पिता के साथ हो रहे झगड़े के मामले में एसएसपी को लिखा गया है।