पंजाब में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के माथे पर ताबड़तोड़ 4 चार गोलियां मार उसको मौत के घाट उतार दिया। 


बटाला. पंजाब में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के माथे पर ताबड़तोड़ 4 चार गोलियां मार उसको मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने ठीक उसी जगह निशाना लगाया जहां महिला अपने सुहाग की बिंदी लगाती थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी पत्नी...
दरअसल, यह दर्दनाक वारदत सोमवार को बटाला में सामने आई है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम जुगराज है। उसने इसलिए संदीप कौर हत्या कर दी, क्योंकि वह उसको अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

हत्या के बाद फोन कर कहा-तुम्हारी बेटी की लाश ले जाओ...
कुछ दिन पहले ही युवती अपने बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई थी। लेकिन आरोपी आया और पत्नी के माता-पिता से माफी मांगकर उसको साथ ले जाने को कहा। इसके बाद आधी दूर पहुंचने के बाद उसने रास्ते में गोली मार दी। हत्या करने के बाद ससुराल वालों को फोन कर कहा- मैंने तुम्हारी बेटी को मार डाला है। उसकी लाश सड़क पर पड़ी है, आ जाओं और उसके शव को लेकर जाओ

पति-पत्नी के बीच में आई गई वो, और बिखर गया परिवार
मृतका के पिता हरदेव सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी बेटी संदीप की शादी जुगराज सिंह से हुई थी। उनकी बेटी को दो बेटियां और एक बेटा है। इसी बीच दामाद के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध बन गए। जिसके चलते वह संदीप के साथ मारपीट करता था। वो वह बेटी से तलाक देने का दबाव बना रहा था । लेकिन मृतका उसको तलाक नहीं देना चाहती थी।