पंजाब सरकार लंबे समय से पांच विभागों में खाली 19 हजार से ज्यादा पद भरने जा रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट की बैठक में ये वैकेंसीज भरने के निर्देश दिए हैं।

चंडीगढ़. पंजाब सरकार के पांच विभागों में लंबे समय से खाली पड़ीं 19000 से ज्यादा वैकेंसीज बहुत जल्द भरने जा रही हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट की बैठक में इन्हें जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी विभागों को खाली पदों की सूची जल्द सौंपने को कहा है, ताकि इन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। सीएम ने कहा कि इन पदों के भरने से विभागों के कामकाज में गति आएगी। रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार ने सिविल सेवाओं में भर्ती के नियम आसान बनाने की दिशा में भी कानून में संशोधन करने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने कार्मिक विभाग के इन सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। पंजाब सिविल सेवाओं में भर्ती नियम आसान होने के बाद तहसीलदार, ब्लॉक विकास और पंचायत, आबकारी, कार्यकारी शाखा, डीएसपी, लेबर आदि पदों की 17 रिजर्व पोस्ट भरी जा सकेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन विभागों में इतनी पोस्ट
पुलिस-5000
बिजली-5300
राजस्व-1300 
टीचर-2500
डॉक्टर और पैरा मेडिकल-5000