एक दिल दहला देने वाली घटना पंजाब में हुई। जहां शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में 12 लोग आ गए।  इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

लुधियाना (पंजाब). देश में आए दिन रेलवे फाटक पर कहीं ना कहीं हादसे होने की खबरें सामने आती-रहती हैं। ऐसा एक दिल दहला देने वाली घटना पंजाब में हुई। जहां शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में 12 लोग आ गए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों की लापरवाही से हुआ यह हादसा
दरअसल, यह हादसा शनिवार रात 8:10 बजे लुधियाना के ग्यासपुरा रेलवे फाटक पर हुआ। लोग बंद रेलवे फाटक के नीचे से अपने दोपहिया वाहनों से गुजर रहे थे। इस दौरान यहां अमृतसर से जा रही शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और लोग इसकी चपेट में आ गए। 

ट्रेन में कई मीटर तक घिसटते चले गए लोग
मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि ट्रेन के आते लोग इधर-उधर भागने लगे। जबकि कुछ इसके नीचे आ गए। इसी दौरान तेजी से आती ट्रेन करीब छह लोगों को घसीटते हुए ले गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। वाहनों पर सवार लोग कई मीटर तक घिसटते चले गए और क्षतिग्रस्त हो गए।

ट्रेन को रोककर लोग करने लगे तोड़फोड़
हादसे के बाद लोग ट्रेन को रोककर उसकी तोड़फोड़ और पत्थरबाजी करने। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने मृतकों की पहचान गुरप्रीत कौर, रत्नजीत सिंह और गुरदीप सिंह के रूप में की। वहीं अर्जुन कुमार और सनी समेत कई लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।