अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को 45 हजार रुपए उधार दिए थे। जिनको वापस लेने के लिए वह बुधवार को महिला के घर गया था। युवक ने कहा तुमने अगर आज रुपए नहीं दिए तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। इतना सुनते ही युवती ने कहा-जाओ तुम मेरी स्कूटी से पेट्रोल निकालो और आग लगा लो।

पटिलाला (पंजाब). ब्याज पर दिए पैसे के लेनदेन के मामले तो सामने आते ही रहते हैं। लेकिन एक ऐसी घटना हुई है जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे। जब एक युवक अपने दिए पैसे लेने एक महिला के पास गया तो उसने देने से इनकार कर दिया। युवक ने कहा तुमने रुपए नहीं दिए तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। इतना सुनते ही युवती ने तुम मेरी स्कूटी से पेट्रोल निकालो और आग लगा लो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने रुपए वापस लेने गया था युवक
दरअसल, पटियाला के रहने वाले अरविंद ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को 45 हजार रुपए उधार दिए थे। जिनको वापस लेने के लिए वह बुधवार महिला के घर गया था। लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया। बस इतना सुनते ही युवक ने कहा अगर तुमने मेरे रुपए नहीं दिए तो मैं अपनी जान देने की धमकी दी और कुछ समय बाद उसने अपने आप को आग लगा ली।

घर से तेल की बोतल लेकर आया था वो
पीड़ित युवक ने कहा मैंने पड़ोसन को किसी दूसरे व्यक्ति से उसको पैसे उधार दिलवाए थे। मैं जब कभी उसके पास उनको मांगने जाता था वो आए-दिन कोई न कोई बहाना करती रहती थी। इसलिए में इस बार तेल की बोतल साथ लेकर गया था। उसने कहा अगर इस बार पैसे नहीं दिए तो मैं उसके सामने ही आत्महत्या कर लूंगा। फिर इसकी जिम्मेदारी पड़ोसन महिला की होगी।

आंखें भी नहीं खोल पा रहा है युवक
फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की आंखें बंद हैं जिनको वह खोल नहीं पा रहा है और न ही कुछ बोल पा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक 60 प्रतिशत तक जल चुका है। उसकी छाती और पेट चेहरा बुरी तरह जला हुआ है। पीड़ित की बहन अंजलि ने बताया कि जब तक एंबूलेंस पहुंची तब तक वो जल वो ज्यादा जल चुका था। क्योंकि घर अंदर गली था इसलिए एंबुलेंस तक पहुंने के लिए देर गया।