मोहाली में 9th क्लास की लड़की के मां बनने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने फ्रेंड बनकर लड़की से फिजिकल रिलेशन बना लिए थे। शनिवार को नाबालिग ने बच्ची का जन्म दिया। हालांकि पीड़ित परिवार ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। लिहाजा डिस्ट्रिक मोहाली चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने उसे अडॉप्ट कर लिया है।

चंडीगढ़. मोहाली के सिविल अस्पताल में 9th क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की के मां बनने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने फ्रेंड बनकर लड़की से फिजिकल रिलेशन बना लिए थे। शनिवार को नाबालिग ने बच्ची का जन्म दिया। हालांकि पीड़ित परिवार ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। लिहाजा डिस्ट्रिक मोहाली चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने उसे अडॉप्ट कर लिया है। अब बच्चे की देखरेख कमेटी करेगी। चाइल्ड आफिसर नवप्रीत कौर ने बताया कि नवजात बच्ची को गोद देने की प्रक्रिया होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


दोस्ती के बहाने बनाए संबंध

पीड़िता ने बताया था कि उसकी दोस्ती शमशेर नामक युवक से हो गई थी। पीड़िता मोहाली के निकट एक गांव में रहती है। लड़की की गैरमौजूदगी में शमशेर उसके घर आने लगा। इसी दौरान उसने फिजिकल रिलेशन बना लिए। लेकिन लॉकडाउन में वो कहीं चला गया। आईजी बलजीत कौर ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम और पता पीड़िता को गलत बताया था। वहीं मां-बाप को लेकर भी हैरानी जताई जाती है कि बच्ची की प्रेग्नेंसी के बारे में उनका पता कैसे नही चला?