पंजाब के नवांशहर में 24 साल की एक महिला की सनसनीखेज मौत का मामला सामने आया है। महिला की पिछले साल ही शादी हुई थी। माना जा रहा है कि दहेज के लिए ससुरालवाले उसे परेशान करते थे। रविवार को उसकी संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। एक दिन पहले ही पिता अपनी बेटी से मिलकर घर लौटा था। इसके बाद बेटी ने फोन पर बात की थी। 

नवांशहर, पंजाब. यहां के बलाचौर में 24 साल की एक महिला की सनसनीखेज मौत का मामला सामने आया है। महिला की पिछले साल ही शादी हुई थी। माना जा रहा है कि दहेज के लिए ससुरालवाले उसे परेशान करते थे। रविवार को उसकी संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। एक दिन पहले ही पिता अपनी बेटी से मिलकर घर लौटा था। इसके बाद बेटी ने फोन पर बात की थी। तब बेटी मायूस थी। पिता ने उसे खूब समझाया था,लेकिन उसे नहीं मालूम था कि अगले ही दिन ऐसी घटना हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति और ससुराल के कई लोग हुए गायब...
पुलिस के अनुसार मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। उसकी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। घटना के बाद से उसका पति और ससुराल के बाकी लोग गायब हो गए हैं। 24 वर्षीय नेहा की शादी 9 फरवरी, 2019 को हिम्मत कुमार के साथ हुई थी। नेहा का मायका संडरेवाल गांव में है। उसके पिता सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी एमए की पढ़ाई कर रही थी। उनका दामाद लुधियाना में सरकारी कर्मचारी है। शादी के वक्त वो मोहाली में रहता था। रविवार दोपहर उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

पिता का आरोप..
पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग को लेकर ससुरालवाले उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। इसे लेकर कई बार पंचायत बुलाई गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शनिवार को वे अपनी बेटी से मिलकर आए थे। पिता ने बताया कि घटना की जानकारी लगने के बाद जब वे बेटी की ससुराल पहुंचे, तो देखा कि उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था। सदर बलाचौर के प्रभारी भारत मसीह लद्दड़ ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।