कपूरथला में निहंग सिंहों के गुस्से का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नकोदरा से कपूरथला जा रही PRTC की बस से उनके किसी घोड़े को साइड लग गई थी। इसके बाद सभी निहंग सिंहों ने बस पर हमला कर दिया।

कपूरथला. मामूली बात पर निहंग सिंहों ने एक बस पर हमला कर दिया। उन्होंने बस में तोड़फोड़ कर दी। वे ड्राइवर पर भी हमला करने वाले थे, लेकिन वो जान बचाकर भाग निकला। PRTC की बस नकोदरा से कपूरथला के लिए आ रही थी। इसी बीच सुनड़ां पुल के पास बस निहंग सिंह के घोड़े से टच हो गई थी। इसी बात पर निहंग सिंह गुस्से में आ गए। उन्होंने किरपाणों और बरछों से बस के कांच फोड़ डाले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निहंग सिंहों ने ड्राइवर से धक्का-मुक्की की। हालांकि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और वहां से बस भगा ले गया। इसके बाद डिपो पहुंचकर पुलिस को कॉल किया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हमले के वक्त बस में यात्री भी बैठे हुए थे। ड्राइवर निर्मल सिंह ने बताा कि निहंग सिंहों ने बस को घेर लिया था। उसने गलती मानी भी, लेकिन वो नहीं माने।