पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह में घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इतना रहा 

पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 5.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में चार डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इतना रहा 

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में रात में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से अधिक है।

अधिकारी ने बताया कि सुबह में पंजाब और हरियाणा के कई जगह घना कोहरा छाये रहने से दृश्यता कम हो गई।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)