जन्माष्टमी के उत्सव में एक युवक महिला के भेष में मंदिर पहुंचा था। दरअसल वह छोटे-छोटे बच्चों को उठाने के मकसद से वहां आया हुआ था। वो कुछ कर पता इससे पहले ही लोगों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया।

लुधियाना. जन्माष्टमी के दिन लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को भगवान कृष्ण की तरह कपड़े पहनाकर कान्हा बनाते हैं। लेकिन इसी रात लोगों ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो महिला के भेष में मासूम बच्चों को उठाने आया था। वो कुछ कर पता इससे पहले ही लोगों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। मंदिर में आया हर शख्स यही कर रहा था कि आज के दिन तो कम से कम राक्षसों वाला काम छोड़ देता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों ने पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान
मामाला लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर का है। यहां के एक मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान एक महिला समेत तीन व्यक्ति मंदिर में आ गए। महिला ने अंधेरे का मौका पाकर एक बच्चे को पकड़ लिया। बच्चा जोर-जोर से चीखने लगा। इतने वो भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। आरोपी के साथ आए दो अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे। जब लोगों को उसकी सच्चाई पता चली तो वह हैरान थे, क्योंकि वो महिला नहीं पुरुष था। आरोपी को लोगों ने इतना पीटा कि उसके माथे से शरीर से खून निकल आया। पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।