पंजाब विधानसभा चुनाव में रैलियों पर प्रतिबंध है। नेता सभा भी नहीं कर सकते हैं। इस वजह से नेताओं को प्रचार में खासी दिक्कत आ रही है। फतेहगढ़ साहब से कांग्रेस विधायक कुलजीत नागरा ने इस समस्या का एक हल निकाला है।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में रैलियों पर प्रतिबंध है। नेता सभा भी नहीं कर सकते हैं। इस वजह से नेताओं को प्रचार में खासी दिक्कत आ रही है। फतेहगढ़ साहब से कांग्रेस विधायक कुलजीत नागरा ने इस समस्या का एक हल निकाला है। इस बार भी विधायक नागरा इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इन दिनों यहां लड़के-लड़कियों का ग्रुप डांस कर रहा है और दो-तीन मिनट की प्रस्तुति देकर नागरा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहा है। इस ग्रुप में युवा लड़के और लड़कियों को शामिल किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये ग्रुप भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर अपनी प्रस्तुति देना शुरू कर देता है। जैसे ही लोग जुट जाते हैं तो कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए वोट मांगने लगते हैं। सरहिंद में भी ग्रुप ने प्रस्तुति देते हुए वोट मांगे। विधायक के इस प्रयोग को लोग पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो इसका विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि ये ठीक नहीं है। फतेहगढ़ साहिब धार्मिक नगरी है। इसलिए भी लोगों का विधायक के इस तरह के प्रचार का तरीका पसंद नहीं आ रहा है। 

"

युवा मतदाता खूब कर रहे हैं पसंद
दुकानों या सड़क पर खड़े होकर युवाओं को डांस करते देखकर लोग भी खड़े हो जाते हैं और डांस का आनंद लेते हैं। फिलहाल, शहर के लिए ये नया और अनूठा तरीका चर्चा में है। शहर की गली-नुक्कड़ में खूब चर्चाएं हो रही हैं। विधायक के इस तरह से चुनाव प्रचार के तरीके को खूब सराहना मिल रही है। खासतौर पर युवा मतदाता इसे पसंद कर रहे हैं।

BJP ने जिस पार्टी से किया गठबंधन, उसका MLA रेप केस में भगोड़ा घोषित, जानें क्या ये कांग्रेस का काउंटर अटैक है?

Punjab Election 2022: बहुजन समाज पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए किसे कहां से मिला टिकिट

ग्राउंड रिपोर्ट: हार की हैट्रिक से बचने 'धुरी' क्यों है भगवंत मान की मजबूरी, पंजाब में सबसे ज्यादा CM यहीं से

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा ने 17 और उम्मीदवार मैदान में उतारे, जानिए किसे कहां से दिया मौका