पंजाब में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक कार एक्सीडेंट में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मारे गए लोगों में दो सेना के जवान थे, वह छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के आए थे। यह भीषण हादसा बटाला-डेरा बाबा नानक रोड़ पर ढिल्लवां गांव के पास रात साढे 10 बजे हुआ।

बटाला. पंजाब में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक कार एक्सीडेंट में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मारे गए लोगों में दो सेना के जवान थे, वह छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के आए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक को बचाने के चक्कर में चार की मौत
दरअसल, यह भीषण हादसा बटाला-डेरा बाबा नानक रोड़ पर ढिल्लवां गांव के पास रात साढे 10 बजे हुआ। जहां एक बाइक वाले को बचाने के चक्कर में उनकी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे ईंट भट्ठे से जा टकराई। जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गई तो वहीं एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर परिजनों को सूचित कर दिया है। 

मातम में बदलीं शादी की खुशियां
पुलिस ने इनकी पहचान लवप्रीत वासी, जश्न गाजीनंगल, गुरजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह वासी के रूप में की। एसआई अमरजीत मसीह ने बताया यह चारों खरीददारी कर अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन, पहुंचने से पहले ही उनका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे की खबर का पता चलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।