प्रकाश सिंह बादल पिछले दो दिन से तेज बुखार, सर्दी और जुकाम था। डीएमसी में उनका रैपिड टेस्ट भी किया गया है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बादल में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे थे। 

लुधियाना : पंजाब (Punjab) के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल (parkash singh badal) बुधवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वे दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना (ludhiana) में भर्ती कराया गया है। वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें पिछले दो दिन से तेज बुखार, सर्दी और जुकाम था। डीएमसी में उनका रैपिड टेस्ट भी किया गया है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बादल में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे थे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) भी पाजिटिव पाए गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चिंता की बात नहीं - शिअद
प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेशइंद्र सिंह गरेवाल ने बताया कि उन्हें पिछले दो से तीन दिन से बुखार और खांसी थी, जिसके चलते उन्हें रुटीन चेकअप के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज में लाया गया है। उनके स्वास्थ्य में जल्द ही सुधार हो जाएगा। इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं
93 साल के प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह इस समय भी विधानसभा क्षेत्र लंबी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी उम्र के बावजूद वह हर दिन गावों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। वह अब तक 50 से भी ज्यादा गांवों में लोगों से मिल चुके हैं। बादल राज्य के सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र के भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब हालांकि वे मुख्यमंत्री के रूप में बेटे सुखबीर सिंह बादल को ही आगे करने के संकेत दे चुके हैं। लेकिन वह कहते हैं कि सुपर मुख्यमंत्री बनकर वह आगे भी प्रदेश की सेवा करेंगे।

इस सीट से लड़ते रहे हैं चुनाव
प्रकाश सिंह बादल भटिंडा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली लांबी सीट से 1957 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस चुनाव में वे अपनी उम्र और अनुभव को आधार बनाते हुए वह जनता से यह अपील कर रहे हैं कि उनके दल को इस बार एक एक मौका दिया जाए। इसके लिए एक डिजिटल अभियान की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: बेटे सुखबीर की खातिर क्या प्रकाश बादल इस बार भी लडे़ंगे चुनाव या सिर्फ रणनीति बनाएंगे?

इसे भी पढ़ें-PM Modi को सुरक्षा देने में फेल हुई कांग्रेस सरकार, CM चरणजीत चन्नी हैं जिम्मेदार: प्रकाश सिंह बादल