जालंधर जिले के मलसियां गांव का रहने वाला 28 वर्षीय इंदरपाल पढ़ाई करने के लिए मेलबोर्न गया था। विदेश में उसने कॉलेज की फ्रेंड एबी फोरेस्ट के साथ शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले दोनों मां-बाप बने थे। 

जालंधर (पंजाब). विदेश (मेलबोर्न) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पंजाब के रहने वाला एक पूरा परिवार जिंदा जल गया। इस हादसे में युवक की पत्नी और 19 दिन की बेटी के साथ दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी जैसे ही मृतक के परिवार को पता चलती तो मातम की चीखें सुनाई देने लगीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी के साथ 19 दिन की मासूम भी जलकर खाक
दरअसल, जालंधर जिले के मलसियां गांव का रहने वाला 28 वर्षीय इंदरपाल पढ़ाई करने के लिए मेलबोर्न गया था। विदेश में उसने कॉलेज की फ्रेंड एबी फोरेस्ट के साथ शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले दोनों मां-बाप बने थे। दोनों अपने घर में इस नन्हे मेहमान के आने से बहुत खुश थे, लेकिन हादसे में उसका पूरा परिवार हमेशा के लिए तबाह हो गया।

एक चिंगारी में तबाह हो गया पूरा परिवार
जालंधर में रहने वाले इंदरपाल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात विदेश में रह रहे बेटे के घर में अचानक आग लग गई थी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन काबू नहीं किया जा सका। जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हालांकि मेलबोर्न पुलिस मामले की जांच कर रही है।