पंजाब में नए साल के दूसरे दिन ही एक दिल दहला देना वाला क्राइम सामने आया है। जहां बीएसएफ से डिसमिस चल रहे एक जवान की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

जालंधर. पंजाब में नए साल के दूसरे दिन ही एक दिल दहला देना वाला क्राइम सामने आया है। जहां बीएसएफ से डिसमिस चल रहे एक जवान की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को शव को बरामद कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तमंचा मुंह में रखा और दब दिया ट्रिगर
दरअसल, यह खौफनाक घटना गुरुवार को जालंधर में सामने आई है। जहां 52 वर्षीय हरदीप शर्मा उर्फ बब्बू पुत्र दीनानाथ ने देसी तमंचा अपने मुंह में डालकर ट्रिगर दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह शेतरा ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक का सिर टुकड़ों में बिखर गया।

इस मामले में डिसमिज चल रहा था जवान
जानकारी के मुताबिक, जवान हरदीप सुरक्षा बल में कार्यरत था। असलहा डिलीवरी के एक मामले में पकड़े जाने के बाद उसे डिसमिस कर दिया गया था। हालांकि एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह शेतरा ने कहा- अभी फिलहाल युवक की आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।