यह दुखद घटना फतेहगढ़ साहिब जिले के राजिंदर नगर गांव में रविवार सुबह सामने आई है। जहां विवाहित महिला पिंकी कौर ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया। उसे इतना प्रताड़ित करने लगे कि उसे लगने लगा कि शादी करके उसकी जिंदगी नरक बन गई।

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब). दहेज प्रताड़ना के खिलाफ कितने कड़े कानून बन गए, लेकिन लोभियों में इसको लेकर जरा भी खौफ नहीं बचा है। रोज सैंकड़ों महिलाएं दुखी होकर आत्महत्याएं करने पर मजबूर हो जाती हैं। ऐसी ही एक दुखद कहानी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से सामने आई है, जहां एक महिला ने मांग में सिंदूर भरकर और माथे पर बिंदी लगाकर जिंदगी से दुखी होकर सुसाइड कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी की मौत के बाद पिता बोले-खुदखुशी नहीं हत्या है
दरअसल, यह दुखद घटना फतेहगढ़ साहिब जिले के राजिंदर नगर गांव में रविवार सुबह सामने आई है। जहां विवाहित महिला पिंकी कौर ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुरालवालों और पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पति ने कहा यह खुदखुशी नहीं हत्या है।

कई बार समझाया..लेकिन रवैये से बाज नहीं आए
मृतक महिला पिंकी कौर के पिता छोटा सिंह बताया है कि उन्होंने एक साल पहले 25 जनवरी 2020 को अपनी बेटी की शादी करनैल सिंह के साथ की थी। मैंन सोचा ससुराल पढ़ा लिखा है तो मेरी बेटी यहां सुखी रहेगी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले पिंकी कौर को दहेज लाने के लिए तंग करने लगे। यहां तक कि पति भी उसे कमेंट्स करता था। उसे इतना प्रताड़ित करने लगे कि उसे लगने लगा कि शादी करके उसकी जिंदगी नरक बन गई। पिंकी ने कई बार यह बात पिता को बताई थी। वह बेटी को समझा देते थे। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह दहेज के लिए बेटी को मार डालेंगे। पिता ने बताया कि मैंने ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपने रवैये से बाज नहीं आए। आज बेटी ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली।