पंजाब में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेल टैंकर ने मोटरसाइकल सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में महिला की मौत हो गई और युवक के पैर टूट गए।

बठिंडा. पंजाब में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेल टैंकर ने मोटरसाइकल सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में महिला की मौत हो गई और युवक के पैर टूट गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों को दूर तक घसीटता ले गया टैंकर
दरअसल, यह हादसा बठिंडा में डबवाली रोड पर गुरूवार को हुआ। जहां पुलिसकर्मी पृथ्वी चंद अपनी सास निर्मला देवी को बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। 

सास की मौत, दमाद की टूट गईं दोनों पैर
स्थानीय लोगों के चिल्लाने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को रोका। महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया और युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सिपाही पृथ्वी की की दोनों पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गए। पुलिस ने मामले की जांच कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी टैंकर को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सिपाही सुनाम का रहने वाला है और वो पंजाब पुलिस का जवान है, जो पीसीआर में तैनात है।