पंजाब में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है। एक महिला ने अपने नवजात को मरने के लिए काटे वाली झाड़ियों में फेंक दिया। 

पटियाला. पंजाब में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है। एक महिला ने अपने नवजात को मरने के लिए काटे वाली झाड़ियों में फेंक दिया। कुछ देर बाद उस शिशु का शव मिला। जहां उसका धड़ सिर से अलग था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धड से 15 फीट दूर पडा था नवजात का शव
दरअसल, यह दर्दनाक घटना शुक्रवार को पटियाला के गुरुदेव एंक्लेव एरिया में एक नवजात की लाश मिली। जहां उसके शरीर को कुत्तों ने इस कदर नोचा कि उसका धड़ बॉडी से 15 फीट दूर पड़ा था। राहगीरों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने शव को बरामद करके अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसे कलयुगी माता-पिता को फांसी हो...
शहर में हर तरफ लोग इस घटना की बात कर रहे हैं। वह नम आंखों से कह रहे हैं कि भगवान ऐसे मां-बाप को कोई औलाद ही ना दे। ऐसे दरिंदों को तो तुरंत फांसी की सजा होनी चाहिए। जिसने अभी कुछ देखा भी नहीं था कि उस कलयुगी मां ने उसको मार डाला। वहीं पुलिस ने कहा-जल्द से जल्द हम आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।