, शर्मसार कर देने वाला यह मामला लुधियाना जिले का है। जहां के कूमकलां थाने में एक शादीशुदा युवती ने अपने पिता के खिलाफ रेप करने की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें पीड़िता ने कहा कि उसका सौतेला पिता पिछले कई सालों से बलात्कार कर रहा है। 

लुधियाना (पंजाब). कहते हैं कि मां से ज्यादा प्रेम बेटी से पिता करता है। लेकिन पंजाब ऐसी शर्मनाक खबर सामने आई है जो पिता जैसे पवित्र रिश्तों को कलंकित करती है। इसलिए तो लोग कहने पर मजबूर हो जाते हैं कि ऐसे बाप होने से अच्छा हो वो मर जाए। यहां एक बाप अपनी बेटी के साथ बचपन से लेकर जवानी तक बलात्कार करता रहा। इतना ही नहीं उसकी शादी के बाद उसने पीछा नहीं छोड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी ने हिम्मत की और पिता को पहुंचाया जेल
दरअसल, शर्मसार कर देने वाला यह मामला लुधियाना जिले का है। जहां के कूमकलां थाने में एक शादीशुदा युवती ने अपने पिता के खिलाफ रेप करने की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें पीड़िता ने कहा कि उसका सौतेला पिता पिछले कई सालों से बलात्कार कर रहा है। शिकायत आने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के बाद भी करता था बेटी का रेप
20 साल की बेटी ने बताया कि उसके सौतेले पिता डरा धमका कर बचपन से लेकर जवानी तक रेप किया। इसी बीच मेरी शादी हो गई, मैं ससुराल चली गई, मैंने सोचा चलो अब पीछा छूटेगा। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जब मैं वापस मायके आई तो वह फिर मेरे साथ रेप करने लगा। 

बेटी को बदनाम करने की धमकी देकर करता रेप
कई बार मैंने मना करने की कोशिश की तो वह बदनाम और जान से मारने की धमकी देकर तंग करता रहा। अब में चाहती हूं कि ऐसे जानवर शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं ASI जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।