पंजाब के होशियारपुर जिले में दिवाली की रात एक कार में पेड़ के टकराने के बाद आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। कार का सेंट्रल लॉक लग जाने से मृतक बाहर नहीं निकल सके। राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल रूप पकड़ चुकी थी कि वे नाकाम रहे। मृतकों में भाजपा नेता और जानेमाने वकील भगवंत किशोर गुप्ता और उनकी जूनियर सिया खुल्लर शामिल हैं।


होशियापुर, पंजाब. नजर हटी-दुर्घटना घटी! ऐसा ही दिवाली की रात यहां देखने को मिला। एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। कार का सेंट्रल लॉक लग जाने से मृतक बाहर नहीं निकल सके। राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल रूप पकड़ चुकी थी कि वे नाकाम रहे। मृतकों में भाजपा नेता और जानेमाने वकील भगवंत किशोर गुप्ता और उनकी जूनियर सिया खुल्लर शामिल हैं। घटना की सूचना के बाद थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार सुबह पुलिस फिर घटनास्थल पहुंची और मुआयना किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला
मॉडल टाउन थाना प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। पुलिस को 15 मिनट बाद ही सूचना मिल गई थी। हालांकि इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बताते हैं कि भगवंत ने सिया को अपनी बेटी बनाया था। वे दोनों पूजा करने के बाद किसी को गिफ्ट देकर लौट रहे थे।