कोई भोली-भाली शक्ल देखकर उसके पीछे के दिमाग का पता नहीं चल सकता है। इस महिला की सूरत पर भी एक नहीं, चार लोग फिदा हुए। अलग-अलग टाइम में महिला ने चारों से शादी की और फिर सबको ठग लिया।

पटियाला, पंजाब. हर भोली सूरत के पीछे भोला-भाला दिमाग नहीं होता! इस महिला को देखकर आप भी धोखा खा सकते हैं। चेहरे-मोहरे से शांत-सुशील और आम दिखने वाली यह महिला बेहद शातिर है। अभी तक आपने लुटेरी दुल्हनों की कई कहानियां पढ़ीं होंगी। आमतौर पर लुटेरी दुल्हनें शादी के बाद पैसा-जेवर लेकर भाग निकलती हैं, लेकिन इस महिला ने ऐसा नहीं किया। बल्कि ब्लैकमेल का दूसरा तरीका निकाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पति स्वयं पीछा छुड़ाते थे..
इस लुटेरी दुल्हन का पटाक्षेप चौथी शादी के बाद हुआ। नाभा के समला गांव के रहने वाले जगदीप सिंह ने 2018 में मनप्रीत कौर से शादी की थी। मनप्रीत डेराबस्सी के डकौली गांव में रहती है। लेकिन शादी के 15 दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मनप्रीत कुछ न कुछ बहाना निकालकर झगड़ने लगती। एक दिन उसने पुलिस में पति के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दे दी। पति ने पुलिस के चक्कर से बचने मनप्रीत एक लाख रुपए में सौदा किया और अपना पीछा छुड़ाया। लेकिन जगदीप को मनप्रीत की नीयत पर कुछ शक हुआ। जब उसने जासूसी की, तो मालूम चला कि मनप्रीत एक लुटेरी दुल्हन है। उसने पहले भी नाम बदलकर तीन शादियां की थीं। उसने इसी तरह लड़-झगड़कर अपने पतियों को तंग किया था। फिर पैसा लेकर समझौता किया था। इसके बाद जगदीप ने एसएसपी के पास जाकर अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने पड़ताल की, तो मनप्रीत की सच्चाई सामने आ गई।


पूरा परिवार चलाता था गिरोह..
पुलिस ने जांच के बाद मनप्रीत, उसके भाई काला सिंह, मां बलजीत कौर और पिता बीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि इस धोखाधड़ी में पूरा परिवार शामिल है। जगदीप के मुताबिक, वो तलाकशुदा है। उसके एक बेटा है। मनप्रीत के परिवारवालों ने भी उसे तलाकशुदा बताया था। उसने जगदीप के बेटे को अपनाने की बात कही थी। दोनों के रिश्तेदारों की मौजूदगी में उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में शादी की थी। बाद में पता चला कि मनप्रीत के भी दो बच्चे हैं। बहरहाल, लुटेरी दुल्हन अब पुलिस की जांच के घेरे में है।