चलती कार में अपनी Girlfriend के संग शराब पार्टी मना रहे एक युवक ने सामने चल रही जीप में टक्कर दे मारी। इसके बाद एक्टिवा से जा रही सास-बहू को भी ठोक दिया। नशे में धुत युवक खुद को एक SP का बेटा बता रहा था। पुलिस भी इस मामले में चुप्पी साध गई है।

चंडीगढ़. चलती कार में अपनी गर्लफ्रेंड के संग शराब पार्टी मनाना दूसरों के लिए कष्टकारी साबित हुआ। शराब के नशे में मदहोश लड़के ने सामने ध्यान नहीं दिया और एक जीप को ठोक डाला। इसके बाद उसका स्टीयरिंग से नियंत्रण बिगड़ा और कार ने एक एक्टिवा में भी टक्कर दे मारी। एक्टिवा पर बहू-सास थीं। आरोपी लड़का खुद को एक SP का बेटा बता रहा था। पुलिस की चुप्पी भी इसी ओर इशारा करती है। बताते हैं एक्सीडेंट के बाद लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड को एक बलेनो कार लेने पहुंची थी। घटना गुरुवार रात 11.30 बजे सेक्टर-79 स्थित हाउसफैड काम्प्लेक्स के सामने हुई। इसके ठीक सामने ही सोहाना थाना है। जगुआर कार की रफ्तार तेजी नहीं थी, वर्ना बड़ा हादसा हो जाता। बताते हैं कि लड़के के पिता मोहाली जिले में SP रैंक के अफसर हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


एक्सीडेंट के बाद चले गए कपल...
जगुआर ने पहले आगे चल रही थार जीप को टक्कर मारी थी। इसके बाद अनियंत्रित होकर एक एक्टिवा को अपनी चपेट में लिया। एक्टिवा लखनौर निवासी परविंदर कौर (32) चला रही थीं। पीछे उनकी सास बलजीत कौर बैठी थीं। दोनों घायलों को एक कैब के जरिये पीजीआई भेजा गया। वहां से उन्हें सोहाना हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। दरअसल, परविंद कौर इसी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स हैं। दोनों रायपुर गांव से अपने घर लौट रहे थे। परविंदर ने बताया कि रायपुर में उनके जीजा के घर का उद्घाटन था। वे वहीं से लौट रही थीं। उनके पीछे बाइक से पति गगनदीप बच्चों को बैठाकर आ रहा था। हादसे के बाद लड़के को लेने बलेनो गाड़ी पीबी-65एएस -8209 पहुंची। पुलिस को जगुआर से शराब की बोतलें मिली हैं। उधर, पुलिस ने एक्सीडेंट का सारा दोष थार जीप के ड्राइवर रितु लखनपाल पर थोप दिया। पुलिस ने कहा कि जीप ने ही जगुआर को टक्कर मारी थी। इस संबंध में एसएचओ सोहाना राजेश हस्तीर ने कहा कि जगुआर कौन चला रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है।