पाकिस्तान सीमा से लगे पंजाब प्रांत से एक सच्ची और अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। जहां एक 20 साल की लड़की अपने नौकर को दिल दे बैठी। एक नजर में प्यार हुआ और साथ जीने-मरने का वादा कर लिया। 

अमृतसर (पंजाब). कहते हैं सच्चा प्रेम अमीरी-गरीबी और जाति धर्म नहीं देखता है। वह कहीं भी और किसी से भी हो जाता है। हमने कई ऐसी बॉलीवुड फिल्मों में देखा है जहां, मालिक की लड़की का दिल नौकर पर आ जाता है। कुछ ऐसी ही आशिकी की एक कहानी पंजब से सामने आई है। जहां 20 साल की एक लड़की अपने घर में जानवरों की देखभाल करने वाले नौकर से प्यार करने लगी। इतना ही नहीं उसने नौकर को प्रपोज करते हुए जिंदगी भर साथ जीने मरने की खसमें खाते हुए शादी करने का फैसला कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब वो नौकर से मन ही मन करने लगी प्यार...
दरअसल, यह कहानी पंजाब की सीमा से लगे पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली मुस्कान की है। जिसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर अपनी लव स्टोरी बताई है। उसने बताया कि उसे कब अपने घर में काम करने वाले 25 साल के आमिर से प्यार हो गया पता ही नहीं चला। आमिर मेरे घर में गाय-भैंस की देखभाल करता है।

भैंस के तबेले में जाकर नौकर को प्रपोज किया
मुस्कान ने बताया कि मैं आमिर को मन ही मन प्यार करने लगी थी। मुझे नहीं पता था कि वो मुझे पसंद करता है या नहीं। फिर एक दिन मैंने उसे भैंस के तबेले में जाकर प्रपोज किया। वह उस वक्त भैंसों को नहला रहा था। मेरा प्रपोजल सुनकर उसके होश उड़ गए। बोला-यह कैसे हो सकता है। आप मेरे मालिक की बेटी हैं और में नौकर, हमारा मेल जोल नहीं हो सकता। लेकिन मैंने आमिर को शाम तक का वक्त दिया और कहा मुझे हां में जवाब चाहिए।

'मुझे इतने प्यार करने वाली लड़की ने हमसफर बनाया...
दिनभर सोचने-समझने के बाद आमिर ने मुस्कान का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घरवालों से बात की और शादी के लिए राजी किया। फिर दोनों ने निकाह कर लिया। वहीं मुस्कान ने बताया कि अब हमारे घर दूसरा नौकर जानवरों की देखरेख के लिए आ गया है। आमिर और में पति-पत्नी बन गए हैं। वहीं आमिर का कहना है कि मुस्कान को में अपनी जिंदगी में पाकर बहुत खुश हूं कि मुझे इतने प्यार करने वाली लड़की ने हमसफर बनाया है।