पंजाब में एक बीएसएफ जवान ने सेना को शर्मसार कर देने वाला घिनौना काम किया है। सैनिक ने यहां एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर एक बार नहीं बल्कि कई बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का  गर्भपात करवा दिया।

फिरोजपुर, पंजाब में एक बीएसएफ जवान ने सेना को शर्मसार कर देने वाला घिनौना काम किया है। सैनिक ने यहां एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर एक बार नहीं बल्कि कई बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का गर्भपात करवा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवान ने कई बार प्रेमिका का कराया गर्भपात
दरअसल, यह शर्मनाक मामला पंजाब के फिरोजपुर शहर में शनिवार को सामने आया है। जहां बीएसएफ सिपाही कुलवंत सिंह ने अपने गांव की ही एक महिला के साथ शादी का वादा करके पिछले दो साल से संबंध बना रहा था। वह जब कभी भी आर्मी से छुट्टी लेकर आता तो युवती के साथ रिलेश्न बनाता। इतना ही नहीं जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात कर दिया।

महिला ने आपबीती में बताई जवान की करतूत
पीड़िता ने पुलिक को दी शिकायत में कहा- कुलवंत सिंह मुझसे आए दिन कहता था कि हम शादी करेंगे। लेकिन जब मैंने कहा-कब करेंगे तो उसने मना कर दिया और मेरे साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उसके इस घिनौने काम उसके माता-पिता और भाई भी शामिल हैं। उसके सारे परिजन को इस बात की जानकारी थी कि वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता है। अब वही लोग मुझको जान से मारने की धमकी दे ऱहे हैं। ऐसे इंसान को आर्मी में रहने का कोई हक नहीं है। उसको तो दुश्मन पहले मार देना चाहिए।सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।