राजस्थान में आए दिन बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। कभी पुजारी की हत्या कर दी जाती है तो कभी हिंदू-मुस्लिम का दंगा भड़क जाता है। अब अजमेर से टेंशन वाली खबर सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने शहर के 200 साल पुराने मंदिर की दीवार तोड़ दी।

अजमेर (राजस्थान). अजमेर में देर रात एक दीवार तोड़ने के बाद बड़ा बवाल हो गया। इस बवाल के बाद से भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है। इस घटना के बाद आज दोपहर में गुर्जर समाज के नेताओं ने महापंचायत बुलाई है । महापंचायत में पहुंचने के लिए प्रदेश के कई बड़े गुर्जर नेता अजमेर पहुंच रहे हैं और उन्हें अजमेर में पहुंचते ही पुलिस का सामना करना पड़ेगा। ऐसी पुलिस ने तैयारी कर ली है । यह गुर्जर महापंचायत फिलहाल बिना अनुमति के की जा रही है, इसे लेकर फिर से बड़ा बवाल हो सकता है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है पूरा मामला
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाना ने बताया कि जिस मंदिर की दीवार तोड़ी गई है, उस दीवार को बनाने की अनुमति ली गई थी। उसके बाद ही दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा था । यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है और यहां हर रोज पूजा अर्चना की जाती है । मंदिर अजमेर जिले के वैशाली नगर क्षेत्र में स्थित है। देवनारायण गुर्जर भगवान का यह मंदिर पूरे जिले में फेमस है और इस मंदिर में 26 जनवरी को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही थी । इसी तैयारी के तहत मंदिर के चारों और बाउंड्री बनाई जा रही थी, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू हो सके ।

अब बड़े आंदोलन के करने की हो रही प्लानिंग
गुर्जर समाज के स्थानीय नेताओं का दावा है कि इस बारे में सरकार से अनुमति ली गई थी और साथ ही स्थानीय प्रशासन से भी अनुमति ली गई थी। उधर स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मंदिर के आसपास अतिक्रमण किया जा रहा था, इस कारण मंदिर की दीवार ढहा दी गई है। अब इस घटनाक्रम के बाद गुर्जर नेताओं का कहना है कि यह समाज की भावनाएं आहत करने वाला है । इसे लेकर अब बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़े- नर्स ने वीडियो कॉल कर दिखाया अपना प्राइवेट पार्ट, फिर डॉक्टर को घर बुलाकर करने लगी ऐसी हरकतें