राजस्थान के बाड़मेर से हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई शॉक्ड है। यहां एक चचेरे भाई ने अपनी 14 साल की बहन के साथ पहले तो खुद शर्मनाक काम किया। इसके बाद अपने दोस्तों से 5 महीनों तक गैंगरेप कराया।

बाड़मेर. राजस्थान समेत देश भर में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात ये हो रहे हैं कि अस्सी फीसदी से ज्यादा केस में परिवार वाले या नजदीकी लोग ही शामिल रहते हैं। ऐसा पुलिस रिकॉर्ड्स में भी खुलासा हुआ है। ऐसा ही एक मामला अब बाड़मेर जिले से सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की के चचेरे भाई और उसके दोस्तों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। उधर लड़की की मानसिक हालात अब सही नहीं है। परिजनों को हमेशा साथ रहने की सलाह पुलिस ने दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी भाई ने कहा-तुम अब मेरे दोस्तों के साथ जाओ...
दरअसल, यह पूरा मामला बाड़मेर जिले के चौहट्टन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को चचेरे भाई ने ही हवस का शिकार बनाया। बेटी के अनुसार उसने जबरन संबध बनाए और इसका चुपके से वीडियो निकाल लिया। बेटी को कुछ दिन बाद भाई ने बताया कि उसके बाद उसका वीडियो है और यह वीडियो दोस्तों को दिखा दिया है। अब दोस्त चाहते हैं कि तुम उनके साथ जाओ। बहन ने मना किया तो आरोपी भाई ने वीडियो उसके पिता को दिखाने और सोशल मीडिया पर डालने की धमकियां दी। 

बहन ने बताई हैवान भाई की शर्मनाक कहानी
पीडिता ने पुलिस को बताया कि इन धमकियों से डरकर पांच महीनों तक भाई और उसके तीन दोस्तों ने कई बार रेप किया और जबरन साथ ले जाने लगे। उधर पिता का कहना था कि सोचा भी नहीं जा सकता कि भाई इस तरह की हरकत कर सकता है। बेटी कुछ दिनों से परेशान और गुमसुम थी। उससे पूछताछ की गई तो उसने रोते हुए इन सभी बातों का खुलासा किया।

पीड़िता खून से सनी हालत में पहुंची थी घर
 पुलिस ने बताया कि रेप करने वाले लगभग सभी आरोपी कम उम्र के हैं। उल्लेखनीय है कि जयपुर में भी दो दिन पहले इसी तरह का मामला सामने आया था। जयपुर के हरमाड़ा में रहने वाली चौदह साल की एक लड़की के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया था। वह शाम के समय बाजार चली गई थी तो बाजार से ही कार में उसका अपहरण कर लिया था। लडकी खून से सनी हालत में घर पहुंची थी।

ये भी पढ़ें-4 महीने में 20 साल की लड़की का सैंकड़ों बार गैंगरेप, होश आता तो लगा देते नशे का इंजेक्शन, रूह कंपा देगी ये खबर