राजस्थान के भरतपुर से एक दिल को झकझोर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां मामा अपने 1 वर्षीय भांजे को गोद में लेकर एक हाथ से पतंग उड़ा रहा था और इसी दौरान दोनों छत से गिर पड़े। मामा की तो मौत हो गई, वहीं मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।

जयपुर. बेटी की शादी करने के बाद भरतपुर का परिवार खुश था, कि बेटी की शादी अच्छे घर में हो गई। इकलौती बहन थी और इकलौता भाई था। परिवार वाले भी खुश थे, सुखी जीवन चल रहा था, कि मंगलवार शाम एक साथ दो परिवारों में भूचाल आ गया। 25 साल के जवान लड़के की मौत हो गई। माता पिता का इकलौता सहारा था वो...उसके शव से लिपटकर घंटों रोती रही मां। उसके साथ ही उसका एक साल का भांजा भी बेहद गंभीर है। उसका आज जन्मदिन है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामा की गोद में भांजा, मामा पंतगबाजी कर रहा था, दोनो छत से नीचे आ गिरे
दरअसल. भरतपुर जिले के नगर निगम कार्यालय नजदीक स्थित कोली बस्ती में रहने वाले पच्चीस साल के युवक जितेन्द्र के साथ घटना घटी। जितेन्द्र इकलौता बेटा था। काम से जल्दी घर लौट आया था क्योंकि एक साल का भांजा नैतिक जो घर पर आया हुआ था। उसे गोद में लेकर जितेन्द्र उपर छत पर चला गया। देखा पतंगे उड रही हैं तो उसने भी पतंग निकाली कमरे में से और भांजे को गोद मे लिए लिए ही पतंग उंची कर ली। अचानक बैलेंस बिगड़ा और मामा भांजा दोनो नीचे आ गिरे। एक मंजिल से सिर के बल मामा नीचे गिरा तो अस्पताल में देर रात मौत हो गई। भांजे नैतिक की हालात बेहद गंभीर है। 

मां बोली भांजे के लिए पार्टी की तैयारी कर रहा था आज बेटा, उपहार भी लाया था
जांच कर रही पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र की मां ने बताया आज भांजे नैतिक का जन्मदिन है। नैतिक को उसका मामा इतना प्यार करता था कि उसके बिना नहीं रहता था। काम से आते ही उसे गोद में लेकर कमरे में चला जाता था। आज नैतिक का जन्मदिन है लेकिन वह अस्पताल में भर्ती है। जितेन्द्र ने उसके खाने और पार्टी की तैयारी कर ली थी। उपहार ले आया था। आज घर सजाता लेकिन इससे पहले हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र की बहन पिछले सप्ताह ही अपने बेटे को लेकर मां के घर आई थी। आज बच्चे का एक साल पूरा होने पर जन्मदिन मनाया जाना था।