मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घुड़सवारी की नेशनल जूनियर चैंपियनशिप सोमवार से शुरू हो रही है। देशभर से यहां 200 खिलाड़ी और घोड़े आए हुए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जयपुर से आए एक घोड़े की हो रही है। क्योंकि इसकी कीमत इतनी है कि इसमें 8 से 10 लग्जरी कारें आ जाएं। जिसकी देखरेख पर हर महीने करीब 50 हजार रुपए का खर्च आता है। 

जयपुर. अक्सर राजस्थान में धोरीले टीलों पर हम केवल ऊंट देखते हैं। यहां लोग अपने ऊंटों को आकर्षक दिखाने के लिए उनका श्रृंगार भी करते हैं। लेकिन राजस्थान में एक घोड़ा ऐसा भी है प्रोग्राम जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए है। जितनी ज्यादा कीमत इस घोड़े की है। उतने ही ज्यादा कलाकारी भी इस घोड़े में है। यह घोड़ा हवा से भी ज्यादा तेज दौड़ता है। घोड़े की साज संभाल और देखरेख पर हर महीने करीब 50 हजार रुपए का खर्च आता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 एशियन गेम्स में पार्टिसिपेट कर चुका है यह घोड़ा
यह घोड़ा जयपुर के रहने वाले राइटर मानदातर सिंह के पास है। जिन्होंने इसे करीब 80 लाख रुपए देकर इसे आयरलैंड से मंगवाया था। मान दातार सिंह पेशे से एक घुड़सवार है। यह घोड़ा उन्हें अब तक कई नेशनल चैंपियनशिप में मेडल भी दिलवा चुका है। साथ ही यह घोड़ा एशियन गेम्स के ट्रायल में भी पार्टिसिपेट कर चुका है। 

आधा किलो मीटर प्रति 5 सेकेंड की रफ्तार से दौड़ता है...
मान दातार सिंह ने बताया कि इस घोड़े का हर महीने का खर्च करीब 40 से 50 हजार रुपए हैं। क्योंकि घोड़े की देखभाल के लिए एक ग्रूमर रखा हुआ है। इसके अलावा इसका फीड जिसे हम खाना भी कह सकते हैं। उसे विदेश से ही मंगवाया जाता है। घोड़े की नस्ल आयरिश स्पोर्ट्स हॉर्सेस है। जो रफ्तार पकड़ने के बाद करीब आधा किलो मीटर प्रति 5 सेकेंड की रफ्तार से दौड़ता है।


यह भी पढ़ें-इंदौर की लेडी कांस्टेबल को सलाम: केस सुलझाने बनी स्टूडेंट, 3 महीने कॉलेज में रहकर सीक्रेट मिशन को दिया अंजाम