राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बाइक पर पांच युवकों को सवारी करना भारी पड़ गया। अचनानक बाइक बेकाबू होकर एक पिकअप से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। 

जोधपुर. राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बाइक पर पांच युवकों को सवारी करना भारी पड़ गया। अचनानक बाइक बेकाबू होकर एक पिकअप से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उछलकर एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे पांचों
दरअसल, यह भीषण हादसा जैसलमेर जिले में नाचना में बीकानेर रोड पर हुआ। जहां एक बाइक पर तेज रफ्तार में पांच लोग सवार होकर मोहनगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप में जा टकराई। जिसके चलते पांचों लोग एक-दूसरे के ऊपर उछलकर गिर पड़े। राहगीरों ने किसी तरह उनको उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

बाइक के उड़ गए परखच्चे...
राहगीरों ने बताया कि बाइक बहुत रफ्तार में थी। जिसके चलते चालक नियंत्रित नहीं रख पाया और पिकअप से टकरा गई। आलम यह था कि गिरते ही पांचों बेसुध हो गए। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।