राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराधों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला चूरू का है जहां तीन लोगों ने महिला को नशीली ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर अपनी हवस का शिकार बनाया, साथ ही घटना का वीडियों भी बना पीड़िता को धमकाया। थाने मे रिपोर्ट हुई दर्ज...

चूरू (churu). राजस्थान के चूरू जिले में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप (gang rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता अपने मायके आई हुई थी। वापस लौटते समय एक परिचित उसे अपने साथ खेत में ले गया। जहां पहले से मौजूद दो युवकों के साथ उसने विवाहिता का गैंग रेप किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जो किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाभी का इलाज कराने के लिए आई थी मायके
महिला थानाधिकारी सुखराम चोटिया को रिपोर्ट दर्ज कराते समय पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी भाभी को दिखाने के लिए ससुराल से अपने पीहर चूरू आई थी। राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के बाद वह शाम को ससुराल वापस लौट रही थी। इसी दौरान शहर के लाल घंटाघर के पास उसने एक ऑटो किराए पर लिया। उसी दौरान रास्ते में पीड़िता का परिचित मिल गया, उसने अपने बाइक पर गांव छोड़ देने की बात कही। खेत में बाइक होने की बात कहते हुए वह उसे अपने साथ ले गया। जहां पहले से दो युवक वहां मौजूद थे। वहां तीनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया। बाद में एक झोपड़े में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से रेप किया। जिसका आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पर विवाहिता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।

रुपये भी छीन भागे आरोपी
पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि ससुराल वापस जाते समय उसने भाई से दस हजार रुपए उधार भी लिए थे। जो भी आरोपियों ने घटना के दौरान उससे छीन लिए। आरोपी उसका मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़त विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर राजकीय डीबी अस्पताल में उसकी मेडिकल टेस्ट कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े- लड़की को दोस्त ने फोन कर घर बुलाया, फिर जो हुआ वो बड़ा ही दर्दनाक था, बेटी के साथ परिवार भी पूरी रात रोता रहा