दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड ने पूरे देश को सन्न करके रख दिया है। हर कोई लड़की के प्रेमी के बार में कह रहा है कि ऐसा तो शैतान भी नहीं करता। लेकिन राजस्थान में एक पत्नी ने अपने पति का ऐसे खतरनाक तरीके से मर्डर किया जो जिसे जानकर पुलिस वालों की रूह कांप गई।
जोधपुर (राजस्थान). दिल्ली में हुआ श्रद्धा वॉकर हत्याकांड इस समय सुर्खियों में है। पुलिस लगातार इस मामले में नए-नए खुलासे कर रही है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब देश में इस तरीके का कोई अपराध हो। इसके पहले राजस्थान में भी कई ऐसी वारदात हो चुकी है। जब उनके बारे में जानकारी लोगों की रूह तक कांप गई। पढ़िए ऐसा ही एक खतरनाक मामला जहां शैतान एक युवक नहीं, बल्कि पत्नी बनी, जिसने सब्जी की तरह पति का सिर काटकर चूल्हे पर जला दिया।
पति के साथ नहीं बनाए रिलेश्न...बहन के साथ मिलकर किया मर्डर
दरअसल, जोधपुर में समलैंगिक महिला ने पति को काट डाला था और उसे मारने के बाद शरीर के टुकड़ों को गटर में फेंक दिया था। महिला किसी के साथ समलैंगिक संबंध में थी। महिला के पति चरण सिंह की शादी उससे 2013 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद दोनों कभी साथ नहीं रहे। इसके बाद महिला ने अपनी दोनों बहनों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। पहले तो इलेक्ट्रॉनिक कटक से अपने पति को काटा और फिर उसके हाथ पैर काटकर उन्हें पॉलिथीन बैग में पढ़कर अलग-अलग बार नालों में फेंक दिया।
पत्नी के कई लड़कियों से थे शारीरिक संबंध
पुलिस इन्वेस्टिगेशन सामने आया कि सीमा लेस्बियन थी। जिसके अन्य भी कई लड़कियों से संबंध थे। पति चरण सिंह महिला के साथ रिलेशन बनाना चाहता था। लेकिन सीमा को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं था। ऐसे में सबसे पहले सीमा ने अपने पति चरण सिंह को अपनी बहन के किराए के मकान पर बुलाया। और उसे यहां नशीला जूस पिलाकर इंजेक्शन भी लगा दिए और उसके बेहोश होते ही इस पूरी घटना को अंजाम दिया। जब पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है तो पुलिस चौकी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में महिला की दो बहनों और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया था।
पहले कटर से काटा सिर, फिर गैस बर्नर पर जला दी खोपड़ी
वही इससे पहले 2005 में अजमेर के किशनगढ़ में निधि नाम की एक महिला ने अपने पति भवानी सिंह का सिर काट दिया था। और फिर उस सर को छत पर ले जाकर गैस बर्नर पर जला दिया। और फिर शरीर को सड़क किनारे फेंक दिया था। वहीं 2013 में नीरज सिंह की हत्या हुई थी। जिसका सिर उसके साले और साथियों ने काटकर रेलवे ट्रैक पर रख दिया था।














