धौलपुर में अलग- अलग परिवार के दो किशोरों की एक साथ तालाब में डूबने से हुई मौत, घरवालों को फ्रेश होने जा रहे है बोलकर गए थे तालाब में नहाने को। तैरते हुए गहराई में गए।  

धौलपुर (dhaulpur). जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में स्थित विशिनगिरि बाबा आश्रम पर परिजनों के साथ बाबा के दर्शन करने और भगवत कथा सुनने आए दो किशोरों की रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मंदिर आश्रम में दर्शन कर रहे परिजनों को जैसे ही दुखद सूचना मिली कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकलवा कर बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झूठ बोलकर गए नहाने को
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दादुर निवासी संतोष के पिताजी हरि सिंह कोली कई वर्षों से विशिनगिरि बाबा आश्रम पर रहते हैं। वो यहां पूजा पाठ कर बाबा की भभूति श्रद्धालुओं को वितरित करते हैं। आश्रम में भागवत कथा आयोजित हो रही है। इसलिए उन्होने बेटे बहु और पोते को कथा सुनने के लिए बुलाया था। रविवार को भागवत कथा सुनने के लिए 14 वर्षीय किशोर कृष्णा पुत्र संतोष कोली व 15 वर्षीय लवकुश पुत्र मुकेश कोली आश्रम आए थे। दोनों किशोर परिजनों से शौच की कहकर आश्रम के पास तालाब में नहाने चले गए। नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर बचाने की कोशिश भी की लेकिनव तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घरवालों का रो- रोकर बुरा हुआ हाल
कथा सुनने बैठे परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। वो भी तालाब की तरफ भागे, साथ ही लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप देगी।