राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में तब मातम में तब बदल गईं। जब शादी के दस घंटे बाद ही दुल्हन की ससुराल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। यानि सुहागिन बनते ही वह दुनिया छोड़ गई।

जोधपुर (राजस्थान). हर माता-पिता की जिंदगी सबसे खुशी वाला दिन वह होता है जब उनके बेटे की शादी होती। जिस दिन नई-नवेली दुल्हन घर आती है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार की खुशियां आते ही एक झटके में मातम में बदल गईं। क्योंकि दुल्हन जैसे ही अपने घर से विदा होकर सुसराल पहुंची और शादी के महज 10 घंटे बाद ही लाल जोड़े में उसकी मौत हो गई। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आलम यह हो गया कि शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी की खुशियों के बीच मातम
दरअसल, जोधपुर जिले के कुई जोधा गांव में तेना गांव से बारात हुई थी। जहां मगंलवार रात रेखा नाम की लड़की ने सुभाष के साथ शादी के सात फेरे लिए। रीति-रिवाज के विवाह संपन्न होने के बाद दूसरे दिन यानि बुधवार सुबह बारात लौटकर अपने घर पहुंची। स्वागत करने के बाद दूल्हा सुभाष और दु्ल्हन रेखा गांव के सभी मंदिरों में माथा टेकने के लिए पहुंचे। सभी देवताओं की पूजन करने बाद वह कुछ घंटों बाद वापस घर लौटे।

सुहागिन बनते ही दुल्हन छोड़ गई दुनिया
पूजन के बाद दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन से अपने घर की रस्में कराने लगीं। परिवार के लोग और महिलाएं दुल्हन से बातें कर ही रही थीं कि इसी दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई।आनन-फानन में दूल्हा और उसके घरवाले बालेसर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते शादी वाले दोनों परिवारों के घर चीख-पुकार मच गई। दोनों गांव की खुशियां मातम में बदल गईं।

सुहागिन बनते ही दुनिया छोड़ गई
इस घटना के बाद दोनों परिवार और गांव के लोग सदमे में है। दूल्हे का रो-रोकर बुरा हाल है, वह अपनी किस्मत को कोस रहा है। वहीं कुछ लोग बात कर रहे हैं कैसे देखो एक सुहागिन बनते ही उसकी दुनिया ही उजड़ गई। दूल्हा कह रहा है कि इससे तो अच्छा था कि मेरी शादी ही नहीं होती। वहीं दोनों के माता-पिता भी बिलख रहे हैं।