लड़की हरियाणा के हांसी की रहने वाली थी। वह अपने ऑफिस के लोगों के साथ राजस्थान के टूर पर आई थी। रात को होटल में वह शराब के नशे में डांस कर रही थी। उसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

अलवर (राजस्थान). अक्सर हमने सुना है कि किसी ने नाचते-नाचते दम तोड़ दिया। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना राजस्थान में सामने आई है। जहां एक लड़की की डीजे पर डांस करते समय नीचे जमीन पर गिरी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की ने पी रखी थी शराब
दरअसल, घटना अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां शुक्रवार की रात यहां की डडीकर फोर्ट होटल कुछ लड़के और लड़कियों ने एक पार्टी रखी थी। इसी दौरान मृतक निकिता ने ड्रिंक लेकर डांस कर रही थी। कुछ देर बाद उसके सीने में अचानक दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गई। 

हरियाणा से आए थे घूमने
पुलिस ने बताया कि मृतका हरियाणा के हांसी की रहने वाली थी। वह अपने ऑफिस के लोगों के साथ राजस्थान टूर पर आई थी। जहां उन्होंने शुक्रवार के दोपहर करीब 12 इस होटल को बुक किया था। रात करीब 9 बजे उन्होंने पार्टी का आयोजन किया था। जब पुलिस ने छापा मारा तो युवक-युवतियां अपत्तिजनक हालत में मिले थे। घटनास्थल से सभी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जानकारी मृतका के परिजन को दे दी गई है।