इस कार्यक्रम के दौरान डॉग शो का आयोजन किया गया। 6-7 मिनट के शो में डॉग स्कॉड ने अपने शोर्य का प्रदर्शन किया।

जयपुर. पूरा देश में 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे मौके पर हर प्रदेश में राजकीयस्तर पर कार्यक्रम रखा गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ये राज्यस्तरीय कार्यक्रम एसएमएस स्टेडियम में आयोजित किया गया। ध्वजा रोहण के बाद सीएम ने लोगों को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि प्रदेश में कानून का राज रहेगा तो सबका विकास हो पाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि कश्मीर में बार-बार सैन्य शासन लगाकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। भारत में हमेशा लोकतंत्र रहा इसलिए इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश आजाद करवाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

76 साल पहले ऐसा हिंदुस्तान नहीं था

अशोक गहलोत ने कहा आजादी के समय देश के पास क्या था। आज तो कई नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। जैसे कि 76 साल पहले ऐसा हिंदुस्तान नहीं था जैसा आज दिखता है। लोग समझते नहीं थे कि बिजली होती क्या है। आज बिना बिजली के काम नहीं चलता। आज हम राजस्थान में 22 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली पैदा कर रहे हैं। ये सब ऐसे ही हो गया। पानी के बड़े बड़े बांध पंडित नेहरू ने बनावाया। आज जो मुल्क अपने पैरों पर खड़ा है उसके लिए पत्थर पंडित नेहरू ने लगवाए थे। 

कांग्रेस ने देश में कई संस्थाएं बनवाई

सीएम गहलोत ने कहा कि देश में इतनी बड़ी संस्थाएं आईआईटी, आईआईएम, एनडीए, इसरो बनवाया। आज जो हम चंद्रमा और मंगल तक उपग्रह छोड़ते हैं, ये ऐसे ही नहीं होते हैं। लेकिन माहौल ऐसे बनाया गया है कि 2014 के बाद ही देश में सब हुआ हो। वो हकीकत में नहीं है। इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू का सपना था। 40 साल पहले शुरुआत की। आज 100 उपग्रह छोड़े जा रहे हैं।

डॉग शो का हुआ आयोजन

इस कार्यक्रम के दौरान डॉग शो का आयोजन किया गया। 6-7 मिनट के शो में डॉग स्कॉड ने अपने शोर्य का प्रदर्शन किया। इसमें उन्हें जनरल सैल्यूट, हैंडल जम्प, बॉडी हाई जम्प (डिकोई के सहारे 13 फिट तक), डिकोई की मदद से बस और कार का जम्प, मादक पदार्थों की पहचान, हैडल्स जम्प (बाधा दौड़) आदि की गई।