राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक शॉकिंग वारदात सामने आई है। जहां एक दरिंदे ने 7 साल की बच्ची से रेप किया। हैवान मासूम को जान से मारने वाला तभी देवदूत बनकर आई एक महिला ने उसे बचा लिया। वो इतनी डरी-सहमी है कि अब मां की गोद से नीचे नहीं उतर रही है।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर के जवाहर नगर थाना इलाके में रहने वाली छह साल की बच्ची से रेप के प्रयास के बाद अब सात साल की दूसरी बच्ची से रेप का प्रयास किया गया है। उसके शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं और निजी अंगों पर भी खरोंच के निशान सामने आए हैं। उसका मेडिकल कराया गया है और उसे फिलहाल उसके परिवार के पास रखा गया है। वह इतनी डरी हुई है कि मां की गोद से नीचे उतरने को ही तैयार नहीं है। यह मामला जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरिंदा जब कार के पीछे जाकर करने लगा दरिंदगी
जवाहर सर्किल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले एक परिवार की बच्ची के साथ यह घटना घटित हुई है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान घर के नजदीक ही रहने वाला एक युवक वहां आया और बच्ची के साथ खेलने लगा। इस दौरान उसकी मां भी वहीं थी लेकिन मां बाद में किसी काम से चली गई। मां के जाते ही टॉफी का लालच देकर युवक बच्ची को अपने साथ ले गया। पास ही एक खाली प्लॉट में कुछ कारें पार्किंग की गई थीं, इस दौरान वह युवक बच्ची को वहां ले गया। मासूम बच्ची टॉफी के लालच में वहां उसके साथ चली गई। युवक ने कारों के पीछे जाकर बच्ची को नग्न किया और खुद भी पूरे कपड़े निकाल दिए। उसके बाद बच्ची को नोंचना शुरु कर दिया। बच्ची सिसकने लगी तो उसका मुंह दबा दिया। 

मासूम चीखी तो देवदूत बनकर आ गई महिला
अचानक पास ही रहने वाली एक महिला देवदूत बनकर आ गई। जिस प्लॉट में युवक यह गंदा काम कर रहा था, वहीं उससे सटे मकान में एक महिला छत पर कपड़े सुखाने आ गई। उसने युवक को देखा तो वह चीखने , चिल्लाने लगी और उसने छत से पत्थर फेंके। डर के मारे युवक वहां से फरार हो गया और बच्ची को वहीं रोता हुआ छोड़ भागा। बाद में महिला ने बच्ची को संभाला, उसके साथ उसके घर गई और फिर उसकी माताजी को पूरी जानकारी दी गई। मामला मंगलवार रात को दर्ज कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेने की सूचना है।


यह भी पढ़ें-जयपुर से शर्मनाक खबर: पड़ोसी अंकल ने 5 साल की बच्ची को टॉफी के बहाने बुलाया, रेप करने के लिए ले गया घर