राजस्थान के जैसलमेर में एक महिला को शादी के 15 साल बाद में कोई संतान नहीं हुई तो रहता था तनाव। आज के दिन पति को घर का सामान लाने का भेज कर लिया सुसाइड। पड़ोस की महिला ने चाय पीने को बुलाया तो नजारा देख उड़े होश, पुलिस को बुलाया। 

जैसलमेर (jaisalmer). राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने सुसाइड करने से पहले अपने पति को फोन भी किया था। जब पड़ोसी महिला ने चाय के लिए आवाज लगाई तो महिला बाहर नहीं आई। ऐसे में पड़ोसी महिला ने खिड़की से जाकर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर लटके हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के शादी के बाद से ही बच्चे नहीं थे। इस बात को लेकर वह परेशान रहती थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति को सामान लेने भेजा, फिर लगा ली फांसी
पुलिस ने बताया कि महिला शोभा ने सुबह अपने पति को बाजार से सामान लाने के लिए भेज दिया था। इसके बाद उसने सुसाइड किया। महिला की शादी को करीब 15 साल बीत चुके थे। लेकिन इसके बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई। इसी के चलते वह है तनाव में रहती थी। हालांकि अभी तक पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। महिला के पीहर के लोगों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पति पत्नी में था बड़ा प्रेम, सोचा नहीं था ऐसा कर लेगी
परिजनों ने बताया कि शोभा और उसके पति अशोक दोनों बड़े प्यार से रहते थे। लेकिन संतान न होने के चलते शोभा हमेशा तनाव में ही रहती थी । हालांकि कई बार उसके पति अशोक ने डॉक्टर से उसका इलाज भी करवाया। लेकिन फिर भी कोई संतान नहीं हो पाई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मुख्यतः सुसाइड का कारण बच्चा ना होने के चलते तनाव ही माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया और उसके बाद नजदीकी राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। उधर पत्नी को खोने के बाद से पति अशोक का रो रो कर बुरा हाल है। उसका यही कहना है कि हमारे बच्चा नहीं था लेकिन हम सुख शांति से थे। अब पत्नी छोड़ कर चली गई है मैं भी जी कर क्या करूंगा.....।