जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जहां जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस पहलगाम इलाके में करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 8 जवानों की मौत  हो गई। इन शहीद सैनिकों में एक जवान राजस्थान के सीकर भी शामिल है।

सीकर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आज सुबह आइटीबीपी की बस पलटने से हुए हादसे में अब तक 7 जवानों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच बस अमरनाथ से वापस लौटते समय करीब 100 फीट गहराई में जाकर पलट गई। जिससे इस बस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 घायल बताए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवान की पार्थिव देह दिल्ली होकर पैतृक गांव पहुंचेगी
जम्मू कश्मीर में आज सुबह इस हादसे में एक राजस्थान का लाल भी शामिल है। राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला सुभाष सी बैरवाल भी इस बस में सवार था। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मौके से शवों को श्रीनगर ले जाया गया है। जहां से जवानों की पार्थिव देह दिल्ली होकर उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया।

बस खाई में जा गिरी बस और 6 जवानों की मौत
आज सुबह सभी जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग प्वाइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अचानक के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। मौके पर करीब 19 एंबुलेंस पहुंची जो मृतकों और घायलों को हॉस्पिटल लेकर आई।

बस की सीटें भी पूरी तरह खून से सनी हुई थीं
पहलगाम में आज सुबह हुए इस हादसे की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और नागरिक सुरक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची। 100 फीट की गहराई में चली गई इस बस में से शवों और घायलों को निकालने के लिए करीब 2 घंटे का समय लग गया। वही बस की सीटें भी पूरी तरह खून से सनी हुई थी। जगह-जगह खून के छींटे भी लगे हुए थे।

यह भी पढे़ं-कश्मीर में भयंकर हादसा, ब्रेक फेल होने पर सैनिकों की बस नदी में गिरी, 7 की मौत, अमरनाथ यात्रा में तैनात थे