राजस्थान के जोधपुर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 3 बच्चों की मां 6 बच्चों के पिता के साथ भाग गई। इसके चलते तनाव में आए महिला के पति ने सुसाइड कर लिया। इस पूरे घटना के चलते 9 बच्चे एक ही झटके में अनाथ हो गए। पुलिस भगोड़े प्रेमियों की तलाश में जुटी।

जोधपुर ( jodhpur). राजस्थान के जोधपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने ससुराल में एक युवक को अपना धर्म भाई बताने वाली महिला उसी के साथ फरार हो गई। महिला के 3 बच्चे थे। अपनी पत्नी के फरार हो जाने के बाद उसका पति समाज की शर्म से इस कदर तनाव में आया कि उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि जिस युवक के साथ महिला फरार हुई है उसके पहले से ही 6 बच्चे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिश्ते का भाई बन रहता था महिला के गांव में
पुलिस ने बताया कि फरार होने वाली महिला कृष्णा और उसके पति भंवरलाल के 6 संतान थी। महिला ने पहले मोहनलाल नाम के एक युवक को अपने ससुराल में खुद का धर्म भाई बताया हुआ था। वह महिला कृष्णा के पास आता जाता ही रहता था। ऐसे में ससुराल वालों ने भी कभी उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन किसी को भी पता नहीं था कि दोनों के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ी हुई है कि दोनों एक साथ फरार होंगे। 1 दिन पहले महिला अपने प्रेमी मोहनलाल के साथ फरार हो गए। पति भंवरलाल ने उसकी आसपास के इलाकों में काफी तलाश की। लेकिन उसकी पत्नी नहीं मिली। फिर उसे पता लगा कि वह तो मोहनलाल के साथ भाग गई।

पहले भी भाग चुके थे दोनो, इस बार तनाव नहीं झेल पाया पति
ग्रामीणों का कहना है कि मोहनलाल कृष्णा को करीब 6 से 7 महीने पहले भी भगा ले गया था। दोनों का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके चलते युवक लगातार तनाव में था। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्वी राम मोहन राम ने कृष्णा को मकान गाड़ी का लोन दिलवाने का झांसा दिया था। और कृष्णा से नजदीकियां बढ़ा ली थी। युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपनी पत्नी समेत कुल 6 लोगों का नाम लिखते हुए कहा है कि इन सभी ने उसे प्रताड़ित किया है। फिलहाल जोधपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े- 5 बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, सुसाइड की धमकी देकर मकान कराया अपने नाम, पुलिस से गुहार लगा रहा पति