राजस्थान के पाली शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लव मैरिज के कुछ समय बाद पति पत्नी के बीच बिगड़े मधुर संबंध। सिर पर सरियों से वार कर पत्नी ने पति को मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पाली (pali). खौफनाक वारदात राजस्थान के पाली शहर से सामने आई है (rajasthan news)। दरअसल यहां लव मैरिज करने के कुछ समय के बाद बात बिगड़ गई और पत्नी ने अपने पति को निपटा दिया। आरोपी मां ने बच्चों के सामने ही सिर में सात बार लोहे के सरिए से वार किया और पति को मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद वहीं काफी देर तक बैठी रही और फिर बच्चों को छोड़कर फरार हो गई (rajasthan crime news)। आखिर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और रिमांड पूरी होने के बाद अब जेल भेज दिया। मामला पाली शहर के गिराउड़ा थाने का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
केस की जांच कर रही पाली शहर के गिराउड़ा सदर थाना पुलिस ने बताया कि रुपावास गांव के नारूजी की ढाणी में रहने वाली भावना ने अपनी पति रमेश को मौत दे दी। रमेश की हत्या करने के बाद वह फरार हो गई। घटना शुक्रवार रात की है और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक दिन की रिमांड पूरी होने के बाद अब उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सात साल पहले भावना और रमेश ने लव मैरिज की थी। परिवार के दूर के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद विवाद होने लगा। भावना कभी ससुराल तो कभी पीहर आ जाती इस विवाद के बाद। तीन साल से वह अपने पीहर ही थी। लेकिन पिछले सप्ताह बुधवार को परिवार के लोगों ने उसे समझाकर वापस ससुराल भेज दिया। ससुराल में शुक्रवार को ही कांड हो गया। 

झगड़े के बाद पत्नी ने सरिए से फोड़ दिया सिर
रमेश काम से लौटा और उसके बाद खाने की बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। भावना ने पीछे से रमेश के सिर में सरिया मारा। वह नीचे गिर गया फिर भी सरिए मारती रही। उसके दो बच्चे बैठे रोते रहे। बाद में वहां से फरार हो गई। पास वाले कमरे में रह रहे रमेश के बड़े भाई श्रवण को घटना का पता चला तो श्रवण अपने भाई रमेश को लेकर अस्पताल गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अब सोमवार 26 दिसंबर के दिन भावना को जेल भेज दिया गया है (rajasthan updates)।

यह भी पढ़े- हत्या के मामले में 7 साल सजा काटकर आया शख्स, आते ही बहन को गोली मारकर जमीन में दफनाया- जानें वजह