राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक हो गया। करीब 11.28 बजे राज्यपाल का टि्वटर अकाउंट हैक हुआ था। जिसमें उनके पदनाम के स्थान पर अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे गए थे। साथ ही अरबी भाषा में ट्वीट भी किया गया। 

जयपुर. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक हो गया। करीब 11.28 बजे राज्यपाल का टि्वटर अकाउंट हैक हुआ था। जिसमें उनके पदनाम के स्थान पर अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे गए थे। साथ ही अरबी भाषा में ट्वीट भी किया गया। इसके अलावा एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया गया है, जिसमें किस ऑफ लव साइन दिखाई दे रहा है। हलांकि एक घंटे बाद ही ट्विटर अकाउंट बहाल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साइबर पुलिस फौरन एक्शन में आई
दरअसल, खुद राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने अकाउंट हैक होने की जानाकरी दी थी। उन्होंने ट्विटर और टेलीकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज भी कराई। हालांकि खबर मिलते हुए फौरन साइबर पुलिस और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गए हैं। साइबर एक्सपर्ट्स राज्यपाल के ट्वीटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं।हालांकि अभी यह पता नहीं लग सका है कि किसने अकाउंट हैक किया है।

अरबी में किया था ये ट्वीट 
बता दें कि हैकर ने अकाउंट हैक करने के बाद राज्यपाल पद के स्थान पर अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे थे। अरबी में किए गए ट्वीट का मतलब है- गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं। बताया जाता है कि यह शब्द असम्मानजनक हैं। 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर भी हैक
बताया जा रहा है कि राज्यपाल कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल के भी हैक होने खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी उर्दू भाषा में एक ट्वीट किया गया है। ये वही ट्वीट है जो कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से किया गया है।