राजस्थन के भरतपुर जिले से देवर-भाभी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जाता है कि जैसे ही आरोपी को पता चल गया था कि उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई के बीच अफेयर चल रहा है।

भरतपुर, राजस्थन के भरतपुर जिले से देवर-भाभी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जाता है कि जैसे ही आरोपी को पता चल गया था कि उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई के बीच अफेयर चल रहा है, तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शव दफनाते वक्त सुनाई खौफनाक कहानी
दरअसल, यह खौफनाक वारदात शुक्रवार शाम को भरतपुर जिले से सामने आई है। जहां आरोपी वसीम ने अपने छोटे भाई नसीम को मारने के लिए जंगल ले गया था। वहां पहुंचकर अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू और लाठी, डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने घर आ गया। उसके बाद परिजनों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजन शव को दफना ही रहे थे कि बड़े भाई ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि मैंने ही नसीम को मारा है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। फिर आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और लाठी बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

तीनों भाइयों की तीनों बहनों के साथ हुई थी शादी..
बता दें कि आरोपी वसीम व उसके मृतक भाई नसीम सहित अन्य तीसरे भाई की शादी अलवर जिले में रहने वाली तीन बहनों के साथ शादी हुई थी। तीनों भाई ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। लेकिन इसी बीच मृतक नसीम के उसकी बड़ी भाभी के साथ अवैध संबंध बन गए। बताया जाता है कि आरोपी भाई ने पता लगने पर दोनों को समझाया भी, लेकिन वह चोरी-छिपे फिर मिलते रहे। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो वसीम ने इस हत्या को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने बताई पूरी कहानी
मामले की जानकारी देते हुए भरतपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि ग्रामीणों के जरिए सूचना मिली थी की नसीम नाम के एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला है। उसके बाद मृतक के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मृतक के बड़े भाई वसीम ने अपने दोस्त राशिद के साथ मिलकर छोटे भाई नसीम की हत्या की है। मामले की जांच की गई तो पता चला कि मृतक का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी।