राजस्थान से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 80 साल के हैवान ससुर ने वो करतूत है कि जो कोई सोच भी नहीं सकता है। वह अपने घर में न्यूड होकर घूमता है। इतना ही नहीं कई बार बहू के साथ रेप भी कर चुका है।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक 80 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग लोको पायलट की पोस्ट से रिटायर हो चुका है। जिसे पुलिस ने रेप जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्ग रमेश है। जो पिछले 10 साल से अपनी बहू पर शारीरिक पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालता। कई बार उसने अपनी बहू को अपनी हवस का शिकार भी बनाया। लेकिन हद तो तब हो गई जब आरोपी घर में और मोहल्ले में नंगा घूमता। जब बहू इन सब चीजों का विरोध करने लगी तो आरोपी ने उनके घरों के बिजली कनेक्शन और पानी के पाइप काटने की धमकियां दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवान नातिन-पोते और पोती के सामने घूमता है नंगा
दरअसल आरोपी बुजुर्ग की बड़ी पुत्रवधू ने बताया कि करीब 22 साल पहले बुजुर्ग नौकरी से रिटायर हो चुका था। कुछ सालों बाद सास की मौत हो गई। सास को मरे हुए 6 महीने का समय ही पूरा नहीं हुआ उससे पहले ही बुजुर्ग अपनी दोनों बहू पर गंदी नजर रखने लगा। कई बार उसने डरा धमका कर अपनी दोनों बहू को अपनी हवस का शिकार बनाया। डर के मारे बहुओं ने यह बात किसी को नहीं बताई। उम्र बढ़ने के साथ-साथ बुजुर्गों की हरकतें भी और अश्लील होती। जब दोनों बहू घर में काम करती तो आरोपी बुजुर्ग उनके सामने नंगा ही आ जाता। इसके अलावा मोहल्ले की लड़कियों और महिलाओं के सामने भी नंगा जाता। खास बात तो यह है कि इस बुजुर्ग के पोते और पोती भी शादियों के लायक हो चुके हैं। लेकिन इस बुजुर्गों को उनकी भी शर्म नहीं रही। परिवार के लोगों ने कई बार टोका लेकिन आरोपी बुजुर्ग नहीं माना। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

80 साल की उम्र में बुजुर्ग ने किया घिनौना काम 
अब घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। आमतौर पर हमने अक्सर बाप द्वारा बेटी के साथ और भाई द्वारा अपनी बहन के साथ रेप जैसे कई मामले सुने होंगे। लेकिन पूरे राजस्थान में ऐसा ही पहला मामला है जब 80 साल की उम्र में किसी बुजुर्ग ने इतना अश्लील काम किया हो। अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि बुजुर्ग किसी हकीम के संबंध में था। जो बुजुर्गों को नशीली दवाइयों की सप्लाई भी करता था। फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।