राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक हैवान बाप ने अपनी दस साल की बेटी के साथ गंदी हरकत  की। बेटी चीखती रही, चिल्लाती रही...आवाज किसी को सुनाई ना दे इसके लिए पिता ने टीवी की आवाज तेज कर दी।

जयपुर. राजधानी जयपुर में एक कलंकित और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान पिता ने अपनी ही मासूम बच्ची के साथ गंदी हरकत की। दरअसल, दस साल की मासूम अपने पिता के पास ही बैठी टीवी देख रही थी। पिता शराब पीए जा रहा था और मां पास ही किचन में काम कर रही थी। बेटी को अंदाजा भी नहीं था आगे क्या होने वाला है। कुछ देर मे पिता ने टीवी की आवाज बढ़ा दी और उसके बाद बेटी को अपने पास बिठा लिया। शराब की दुर्गंध के कारण बेटी ने पास बैठने से मना किया तो पिता ने उसे उठा लिया और कमरे के बाहर छत पर ले गया। वहां ले जाकर उसे पीटा और मुंह दबाकर उसके साथ गंदा काम किया। बेटी चीखती रही, चिल्लाती रही लेकिन टीवी की आवाज तेज होने के कारण आवाज मां तक नहीं पहुंचीं। बाद में जब बेटी खून से सनी हालत में मां को मिली तो बेटी को अस्पताल ले जाया गया। घटना जयपुर शहर के चित्रकूट थाना क्षेत्र की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले भी एक बार बनाया था हवस का शिकार, लेकिन मां ने बचा लिया 
पुलिस ने बताया कि दस साल की बच्ची के साथ यह घटना हुई है। 17 जून को पहले पिता ने यही हरकत की थी, लेकिन मां ने बचा लिया था। उसके बाद दो दिन पहले फिर से बच्ची को हवस का शिकार बना ही लिया। इस बार मां नहीं बचा सकी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची की मां ने इस बारे मंे अपने पीहर पक्ष में जानकारी दी तो उन लोगों की दखल के बाद सोमवार रात चित्रकूट थाने में केस दर्ज कराया गया है। थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उधर बच्ची का मेडिकल कराया गया है। वह बेहद डरी हुई है। डरी सहमी बच्ची मां को छोडकर स्कूल भी नहीं जा रही है।

यह भी पढ़ें-सीकर में 5 साल तक शादीशुदा महिला से गैंगरेप, जमीन से बेदखल करने का धौंस देकर करता रहा गलत काम