राजस्थान के उदयपुर  से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जब शादी के 25 साल बाद पति को उसकी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो उसने  खौफनाक कदम उठा लिया। बीवी को जंगल में लेकर उसकी हथियार  से नाक काट दी।

उदयपुर. खबर राजस्थान के उदयपुर शहर से है। उदयपुर की पानरवा थाना पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की है और पत्नी की नाक काटने वाले चंपालाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया कि दंपत्ति बड़ी घटिया गांव के रहने वाले हैं । पुलिस ने यह पूरा मामला पर्चा बयान के आधार पर दर्ज किया है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले किया भजन-कीर्तन फिर रची खौफनाक साजिस
जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने बताया कि चंपालाल और गीता की शादी 25 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं । कुछ दिन पहले चंपालाल को पत्नी गीता के बारे में पता चला कि उसके गांव में ही रहने वाले किसी व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। उसके बाद चंपालाल ने गीता को सबक सिखाने की सोची । वह शनिवार को गीता को लेकर गुजरात में एक आश्रम पर गया वहां पर दोनों में पूजा पाठ की है और भजन कीर्तन किया। उसके बाद सोमवार को दोनों गुजरात से वापस उदयपुर में अपने गांव के लिए रवाना हो गए। 

दनादान चाकू मार पत्नी कर दिया लहूलुहान
सुबह शाम दोनों उदयपुर बस स्टैंड से उतरकर ऑटो से अपने गांव जाने के लिए रवाना हुए । लेकिन गांव के बाहर ही चंपालाल ने ऑटो चालक को रुकवा दिया और कहा कि अब हम यहां से पैदल जाएंगे। पत्नी गीता को यह सब अजीब लगा ,लेकिन वह पति का विरोध नहीं कर सकी ।ऑटो वाले के वहां से चले जाने के बाद गीता को लेकर चंपालाल नजदीकी एक जंगल में चला गया । उसने पत्नी को सबक सिखाने के लिए पहले ही प्लान बना रखा था। वहां जाकर उसने पत्नी को बुरा भला कहा और उसकी पिटाई की। उसके बाद उसके पीठ और कमर पर चाकू मारने के साथ ही उसके चेहरे पर भी चाकू से गंभीर घाव कर दिए और उसकी नाक का एक हिस्सा काट दिया। पत्नी को खून से सनी हालत में रोते बिलखते वहीं छोड़कर चंपालाल भाग गया ।

बच्चों से जाकर कहा-अब तुम्हारी मां नहीं आएगी
पत्नी ने जैसे-तैसे अपने पीहर में फोन किया और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी । परिवार के लोगों देर शाम वहां पहुंचे और उसके बाद गीता को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद आज गीता ने पुलिस को पर्चा बयान दिया और इस पर्चा बयान में पति की करतूत के बारे में जानकारी दी। गीता से जानकारी मिलते ही पुलिस ने चंपालाल को अरेस्ट कर लिया। वह शहर छोड़ कर भागने की तैयारी कर रहा था। चंपालाल के बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता ने यह कहा कि अब तुम्हारी मां नहीं आएगी। उधर गीता ने पुलिस को बताया कि उसका किसी से भी कोई अवैध संबंध नहीं है। पति बेवजह उसे कई बार परेशान कर चुका है।

यह भी पढ़ें-एक बीवी ऐसी भी: पति का र्मडर कर उसकी लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, लाश पर बिस्तर बिछाकर खाती थी खीर-पुड़ी