हत्या का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर किसी ने डाला है। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है। रविन्द्र के भाई नंदसिंह ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर कुछ लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा था।  

बारां . राजस्थान के बारां जिले से सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सड़क किनारे कुछ पीट रहे हैं। दरअसल, वे लोग एक इंसान को कपड़े धोने की तरह धुन रहे हैं। उसे इतना पीटा गया कि शरीर की हड्डियां टूट गई। शरीर में कोई ऐसी जगह नहीं बची कि खून बाहर नहीं निकला हो। इतना पीटा गया कि अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। बारां जिले के कवाई क्षेत्र में बुधवार को हत्या की गई थी। हत्या का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर किसी ने डाला है। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जमीन का विवाद चल रहा था कुछ लोगों से, वे चल रहे फरार 
दरअसल, बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में स्थित भगवानपुरा गांव में बुधवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार अजनावर निवासी रविंद्र उर्फ भोजराज पिछले कुछ समय से छीपाबड़ौद में निवास कर रहा था। वह बुधवार को भगवानपुरा गांव से होकर अपनी बाइक से निकल रहा था। वहां पहले ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे सड़क पर गिरा दिया गया और उसके बाद खींचकर उसे कच्चे में ले गए।

सड़क के नजदीक ही कच्चे में उसे लाठियों और सरियों से बुरी तरह से मारा गया। करीब पांच से सात मिनट तक लगातार उस पर हमले होते रहे। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। कवाई पुलिस को इस बारे में किसी ने सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया। शव को नजदीकी सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। बुधवार को हुई इस हत्या के बारे में आज पूरे जिले में वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

रविन्द्र के भाई नंदसिंह ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर कुछ लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा था। रविन्द्र की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उनमें से अधिकतर फरार हैं।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के बूंदी में एक जज का सख्त आदेश, कहा- स्वर्गलोक तलाशो या पाताल लोक लेकिन 'भगवान' को लेकर आओ

ऑनलाइन गेमिंग में किया ब्रेनवॉश, लड़की को लेने कतर से दौसा आया, बिहार में सामने आई शॉकिंग कहानी